Viral Video: यज्ञ करता दिखा रूसी शख्स, मंत्रोच्चार सुनकर भूल जाएंगे देसी-विदेशी का फर्क

सोशल मीडिया पर सनातन धर्म से जुड़ा एक खूबसूरत झलक देखने को मिल रहा है। जहां एक रूसी व्यक्ति किसी पंडित की तरह मंत्रोच्चार करते हुए यज्ञ कर रहा है।

सनातन धर्म को समर्पित एक विदेशी युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक रशियन भक्त किसी पंडित की तरह हवन कुंड के सामने बैठकर मंत्रोच्चार के साथ हवन कर रहा है। वीडियो में रूसी व्यक्ति को आप संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करते हुए अग्नि में आहुति देते देख सकते हैं। रूसी व्यक्ति का मंत्र उच्चारण इतना साफ और सटीक है कि उसे सुनकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि ये कोई विदेशी शख्स है जो मंत्र पढ़ रहा है।

End of Feed