वायरल न्यूज़

Shocking Video: चाचा ने सिर को एक्वैरियम जैसा बनाकर भरा पानी, फिर उसमें पाल ली जिंदा मछलियां

Viral Video: इस वीडियो के सामने आने के बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि फेमस होने के लिए आजकल लोग कुछ भी कर रहे हैं, तो कोई उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहा है। हालांकि, कुछ लोग इस हरकत को खतरनाक बता रहे हैं।

Image

चाचा ने सिर को बनाया एक्वैरियम (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले वीडियो की कमी नहीं है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अंकल ने अपने सिर को छोटे एक्वैरियम जैसा बनाए नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस एक्वैरियम में उन्होंने पानी भरकर जिंदा मछलियां भी पाल ली हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। आप देख पाएंगे कि उनके सिर के ऊपर एक पारदर्शी गोल ढांचा लगा है। इसमें उन्होंने पानी भरकर अंदर छोटी-छोटी जिंदा मछलियां डाल ली हैं।

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक्वैरियम में मछलियां तैरती दिख रही हैं। वीडियो को लोग हैरानी देख रहे हैं और इसे अनोखी कला बता रहे हैं। हालांकि, कुछ इसे पागलपन भी कह रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि आजकल व्यूज और लाइक्स के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कितने अजीबोगरीब और जोखिम भरे काम करने से पीछे नहीं रहते हैं। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि फेमस होने के लिए आजकल लोग कुछ भी कर रहे हैं, तो कोई उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहा है। हालांकि, कुछ लोग इस हरकत को खतरनाक बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सिर पर इस तरह पानी से भरा ढांचा लगाना उनके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि इससे इंफेक्शन या दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। लोग मछलियों के लिए भी सोच रहे हैं और कह रहे हैं कि जिंदा मछलियों को इस तरह छोटे और अजीब जगह पर रखना सही नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो को sabafun_2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article