विदेशी महिला को भा गया भारत का यह राज्य, यहीं पर बसने का देखने लगी ख्वाब

भारत घूमने आई एक विदेशी महिला को यहां का एक राज्य इतना पसंद आया कि उसने यहां पर अपने बसने की इच्छा जताई और इसे लेकर उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया।

भारत विदेशियों के लिए हमेशा से ही पसंदीदा जगह रहा है। यहां हर साल लाखों विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। ऐसी ही एक विदेशी महिला पर्यटक भारत घूमने आई और उसे भारत का यह राज्य इतना पसंद आया कि वह यहीं पर बसने का ख्वाब देखने लगी। इस विदेशी पर्यटक का नाम अमीना है और वे रूस की रहने वाली हैं। अमीना अब तक कई देशों में घूम चुकी हैं, लेकिन भारत का यह राज्य उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया। अमीना ने इसके पीछे उस राज्य की शांति, सफाई, लोगों का व्यवहार और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता को बताया। उन्होंने इसका जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने इस राज्य को अपना फेवरेट जगह बताया।

Russian Girl Praises Kerala For Its Calm Cleanliness And Diversity

विदेशी महिला को भा गया भारत का यह राज्य (Instagram/@amina_finds)

End of Feed