वायरल न्यूज़

Viral Video: 'साकी-साकी' पर रशियन लड़की ने किया ऐसा डांस, देखते ही कंट्रोल से बाहर हो गई भीड़

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 7, 2023, 02:49 PM IST

Russian Girl Dance Video: बताया गया कि वायरल वीडियो यूपी के झांसी में एक कार्यक्रम से जुड़ा है। यहां रशियन लड़की का डांस देखते ही भीड़ कंट्रोल से बाहर हो गई।

Image

रशियन गर्ल का डांस देखकर बेकाबू हुई भीड़। (सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी का झांसी का है वायरल वीडियो
  • यहां रशियन गर्ल का डांस देखकर पागल हुई भीड़
  • पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Russian Girl Dance Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि दिमाग घूम जाता है कि तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म वायरल है। वीडियो रशियन लड़की के डांस से जुड़ा है, जिसने नाचते हुए देखकर भीड़ पागल ही हो गई। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया, बार-बार देखेंगे और हंसी भी बहुत आएगी। वीडियो कुछ ही समय में हजारों की संख्या व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यूपी के झांसी का वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी में मऊरानीपुर नगर पालिका का है। यहां जल विहार महोत्सव में 'स्वीट नाइट' इवेंट में डांस के लिए रशियन डांसर्स को बुलाया गया। मगर उनका डांस देखते ही देखते भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि हर तरफ भगदड़ मच गई। इसपर पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। कुछ सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि बड़ी सी स्टेज लगी है और लड़की 'साकी-साकी' गाने पर डांस कर रही हैं। फ्रेम में देख सकते हैं कि भीड़ डांस के एक-एक स्टेप भी बहुत बुरी तरह शोर मचाने लगी।

बेकाबू हो गई भीड़

डांस के अगले वीडियो में देखेंगे कि अरबी गाने पर जब रशियन गर्ल डांस करती है तो भीड़ का शोर और भी ज्यादा बढ़ गया। कुछ ही देर में भीड़ बेकाबू हो गई और भगड़गड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इधर पुलिस ने हालात को देखते हुए स्थिति संभालने की कोशिश की। मगर जब बात नहीं बनी तो हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। मालूम हो कि रशियन डांसर्स के डांस के बीच भगदड़ मचने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

यहां देखिए वीडियो

वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि बवाल कट गया। एक यूजर ने लिखा रशियन गर्ल ने बवाल कटवा दिया। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि मुझे इससे क्या लेना देना है। वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article