Optical Illusion IQ Test: दिमाग और आंखों की कसरत के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन एक अच्छा विकल्प है। यानी कोई ऐसी तस्वीर जिसमें कोई खास रहस्य छिपा हो और उसे खोजने में दिमाग के सारे घोड़े खोलने पड़ जाएं। सोशल मीडिया में वैसे तो ऐसी तस्वीरों की भरमार है। मगर अभी एक खास तस्वीर सामने आई है, जिसमें नजर और दिमाग एक साथ काम करें तो कोई भी उसे हल कर सकता है। वरना तस्वीर में छिपे रहस्य को खोजने में घंटों का समय भी कम पड़ जाएगा।
उल्लुओं में छिपी बिल्ली को खोज निकालिए। (फोटो सोर्स-ट्विटर)
उल्लुओं के बीच छिपा बैठी है बिल्ली
सोशल मीडिया में वायरल ये तस्वीर बहुत सारे उल्लुओं की है। सभी एक-दूसरे से इतने चिपके हुए कि किसी का पूरा शरीर नजर नहीं आता है। मगर देखने में सामान्य सी नजर आ रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। इसमें ऐसा कुछ छिपा है जिसे खोजना सभी के लिए आसान नहीं होने वाला है। दरअसल उल्लुओं के बीच एक बिल्ली भी बैठी है, मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। बिल्ली को खोजने में धुरंधरों ने भी हथियार डाल दिए। हालांकि दिमाग और आंखें सटीक तरह से काम करें तो कोई भी उस बिल्ली को आराम से खोज सकता है।
बीस सेकंड का मिलेगा समय
आपको उसी बिल्ली को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले आप अपने दिमाग का टेस्ट लें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको बिल्ली को खोजने के लिए सिर्फ बीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने बिल्ली को खोज निकाला तो यकीन मानिए आपका दिमाग सामान्य लोगों से काफी तेज है और नजरें बाज सी तेज हैं। हालांकि बीस सेकंड में या फिर अभी तक बिल्ली को नहीं खोज पाएं हैं तो निराश होने की कोई बात नहीं है। हम यहां इसका हल भी बताएंगे।
यहां देखिए बिल्ली
देख लिया ना आखिर कहां छिपी है बिल्ली। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
दरअसल तस्वीर में बिल्ली और उल्लू एक जैसे नजर आते हैं। इसमें दोनों के बीच सिर्फ नाक का फर्क है। ऐसे में बिल्ली को खोजने में किसी को भी खासी मुश्किल हो सकती है।
