वायरल न्यूज़

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर रशियन एंबेसी ने भी मनाया जश्न, नजारा देख मन प्रसन्न हो जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 26, 2024, 05:52 PM IST

ट्विटर पर रशियन एंबेसी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वहां सभी लोग भारत के 75वें गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आप भी मस्त हो जाएंगे।

Image

रशियन एंबेसी में मनाया गया रिपब्लिक डे (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रशियन एंबेसी ने मनाया जश्न
  • गणतंत्र दिवस पर नाचते नजर आए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Russian Embassy Celebrated Republic Day 2024: आज देश का 75वां गणतंत्र दिवस (Ganatantra Diwas 2024) है। ऐसे में देश में खुशी का माहौल है। ऊपर से इस बार राम मंदिर के बनने से लोगों में और भी अधिक उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इस बीच देश-विदेश से कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिली, जिसे देखने के बाद आप दिल प्रसन्न हो जाएगा और आपके दिल से बस एक ही आवाज निकलेंगी - भारत माता की जय।

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो (Russian Embassy Viral Video) में आपको रशियन एंबेसी की झलक देखने को मिलेगी, जो भारत के गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकेंगे कि रूसी दूतावास के लोग सनी देओल के गाने पर डांस करते भी दिख रहे हैं और खुशियां मना रहे हैं। आप 'मैं निकला गड्डी लेके' गाने पर इनका शानदार डांस परफॉर्मेंस भी देख सकते हैं, जो आपका दिल जीत लेगा।

रशियन एंबेसी में मनाया गया रिपब्लिक डे

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों का कहना है कि यह हमारे देश के लिए काफी गर्व की बात है कि दूसरे देश के लोग भी हमारी खुशियां में जश्न मना रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 16 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, इसे साढे़ तीन हजार बार से अधिक रिट्वीट भी किया जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को रशियन एंबेसी के ट्विटर हैंडल '@RusEmbIndia' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article