Former Navy Officer Skydiving With Jai Shree Ram Flag: बीते सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई, ऐसे में देश के कोने-कोने में रामभक्तों का उत्साह देखने को मिला। देश के अलावा विदेश की धरती पर भी रामभक्तों ने अपने-अपने हिसाब से सेलिब्रेट किया। कल यानी 22 जनवरी 2024 को देशभर दीवाली जैसा माहौल नजर आया। इस बीच कुछ रामभक्त ऐसे भी नजर आए, जिनके सेलिब्रेशन के तरीके ने देश-दुनिया को चौंकाकर रख दिया।
10 हजार फीट की ऊंचाई पर पूर्व नौसेना अधिकारी ने लहराया श्रीराम का ध्वज
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स स्काई डाइविंग करता नजर आ रहा है, जिसमें वह जय श्री राम के ध्वज के साथ आसमान में करतब दिखा रहा है। यह वीडियो थाईलैंड का है और वीडियो में नजर आ रहा शख्स नौसेना का पूर्व अधिकारी है, जिसका नाम लेफ्टिनेंट कमांडर राजकुमार (रिटायर्ड) है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कितनी उत्साह के साथ जवान ने ऐसा अद्भुत कारनामा किया है, जिसे देख आपका सीना गदगद हो जाएगा।
10 हजार फीट की ऊंचाई पर पूर्व नौसेना अधिकारी ने लहराया श्रीराम का ध्वज
बता दें, प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में खुशी का माहौल देखा गया। शाम को लोगों ने दीवाली का त्योहार भी मनाया, जिसमें लोगों ने अपने घर में दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया और जय श्री राम के उद्घोष के साथ खुशियां मनाई है। कई हिस्सों में लोगों ने पटाखे भी जलाए, जिससे आसमान गुंजायमान नजर आया। ऐसे में ये सभी अद्भुत तस्वीरें आपका दिल जीत लेगी। लेकिन इस बीच पूर्व अधिकारी के इस वीडियो ने तो तहलका ही मचा दिया।
