Viral Video: अकेले हंस ने रुकवा दी ट्रेन, लोको पायलट तक चुपचाप खड़ा हो गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 14, 2024, 01:18 PM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि हंस रेलवे ट्रैक पर खड़ा है। सामने ही ट्रेन खड़ी है और लोको पायलट उसके हटने के इंतजार में है। फ्रेम में फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे।

Viral Video: ट्रेन में आपने कभी ना कभी सफर जरूर किया होगा। हम जब भी ट्रेन में सफर करते हैं तो पहले ही अपना सारा समान संभाल कर रख लेते हैं। ट्रेन एक बार चलने के बाद उसे रोकना बड़ा मुश्किल होता है। अगर छूटा हुआ सामान ज्यादा कीमती होता है तो चेन खींचकर लोको पायलट को ट्रेन रोकने की सूचना देते हैं। मगर कभी देखा है कि कोई पक्षी ही ट्रेन रुकवा दे। इतना ही नहीं खुद लोको पायलट भी चुपचाप खड़ा हो जाए। पूरी रेलने लाइन ठप पड़ जाए। यकीन नहीं होगा, मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है।

Viral Video

अकेले हंस ने रुकवा दी ट्रेन। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

ट्रेन के सामने खड़ा हो गया हंस

इसमें देखेंगे कि अकेले हंस ने ट्रेन रुकवा दी। हंस ट्रैक पर आराम से टहल रहा है और ट्रेन ठीक उसके पीछे हैं। लोको पायलट उसने हटने के इंतजार में है, मगर हंस है कि वहां से नहीं जाता। बता गया कि ये नजारा लंदन में रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। इसमें देखेंगे कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। यात्री ट्रेन में चढ़ रहे हैं। मगर समय होने के बाद भी लोको पायलट ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाता। वजह है ट्रैक पर खड़ा शाही हंस। वो ऐसे खड़ा है मानो पार्क में खड़ा हो। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा, मगर फिर भी मन नहीं भरेगा।

End of Feed