वायरल न्यूज़

बिना हेलमेट दोस्तों को बिठाकर लहरा रहा था बाइक, हुआ ऐसा एक्सीडेंट होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 14, 2024, 12:04 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखेंगे कि लड़का नियमों को ताक पर रखकर बाइक दौड़ा रहा था, मगर तभी तगड़ा एक्सीडेंट हो गया।

Image

बाइक से स्टंट दिखाना भारी पड़ गया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Viral Video: केंद्र और राज्य सरकारें रोड एक्सीडेंट की घटनाओं को कम करने की दिशा में लगातार जुटी हैं। सड़क यात्रा से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। मगर इसके बाद भी हर रोज बड़ी तादाद में रोड एक्सीडेंट होते हैं। इसकी वजह एक बड़ी वजह नियमों का पालन ना करना भी है। अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़क पर बाइक दौड़ा रहा है। मगर कुछ ही सेकंड में उसका ऐसा एक्सीडेंट हुआ कि देखकर होश उड़ जाएंगे।

कैमरे में कैद हुआ रोड एक्सीडेंट

वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स पूरी रफ्तार में सड़क पर बाइक दौड़ा रहा है। उसने हेलमेट नहीं पहना है। चौंकेंगे कि लड़के ने अपने पीछे दो और दोस्तों को बिठाया है। किसी ने हेलमेट नहीं पहना है। इसमें देखेंगे कई नियमों को तोड़ने वाला लड़का पूरी रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा है। वो बाइक लहराकर स्टंट तक दिखाता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि तगड़ा एक्सीडेंट हो गया। दरअसल लहराने की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। लड़का भी खुद इसे संभाल नहीं पाया। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि तीनों का बुरा एक्सीडेंट हो गया।

देखिए वीडियो

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल में कोलकाता का बताया जाता है। वीडियो बिधाननगर पुलिस ने भी एक्स पर शेयर किया है। ये सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article