Viral Video of Scooter Robbery: इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसे देखने के बाद आपके हंसी का ठिकाना नहीं रहेगा। इतनी ही नहीं, ये एक ऐसा वीडियो है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ये काफी मजेदार है, जो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है। यूजर्स द्वारा भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
स्कूटर चोरी करते हुए लूटेरों का वायरल वीडियो (Image Credit : @cctvidiots/Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो लड़के स्कूटर से एक घर के अंदर रखी स्कूटर चुराने आते हैं। इस दौरान जैसे ही वह स्कूटर को बाहर निकालते हैं, वैसे स्कूटी मालिक आ जाता है। फिर मालिक को आता देख दोनों भागने की कोशिश करने लगते हैं और अंत में भाग निकलते हैं लेकिन उनका स्कूटर वही रह जाता है। ऐसे में चोरी का यह वीडियो काफी मजेदार है।
स्कूटर चोरी करते हुए लूटेरों का वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि और चुराने जाओ, अपनी ही छोड़ आए। वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि विनर विनर चिकन डिनर। बता दें, इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुका है और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@cctvidiots' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
