इलेक्ट्रिक स्कूटर आजकल खूब चलन में हैं लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आए एक वीडियो ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की सेफ्टी को लेकर लोगों को सचेत कर दिया। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग जाती है। देखते ही देखते सीट के नीचे से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगती हैं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @XueJia24682 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग (X/@XueJia24682)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
अचानक धू-धू कर जलने लगा इलेक्ट्रिक वाहन
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सड़क किनारे खड़ा है। तभी अचानक से उस टू व्हीलर के नीचे से आग की लपटें उठने लगती हैं। कुछ ही पलों में आग तेजी से फैलती दिखाई देती है। लपटें इतनी ऊंची उठती हैं कि इसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। इन लपटों को देख ऐसा लग रहा जैसे किसी ने स्कूटर की सीट के नीचे फायर गन लगा दिया हो। आग और लपटों के बीच स्कूटर धू-धू कर जलते रहता है और एक समय बाद स्कूटर जलकर खाक हो जाता है। जिससे घटना और डरावनी लगने लगती है। वीडियो में आग की ऊंचाई और उसकी तेजी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी गंभीर हो सकती थी।
इलेक्ट्रिक स्कूटर में किसी वजह से लगी आग?
क्या स्कूटर की बैटरी खराब थी या फिर कोई चार्जिंग की समस्या थी? स्कूटर में आग लगने की वजह क्या थी? यह वायरल वीडियो में नहीं बताया गया है। वैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बैटरी को नुकसान पहुंचना, इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी या चार्जिंग से जुड़ी समस्या।
इलेक्ट्रिक वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक में असामान्य गर्मी, धुआं, जलने की गंध या बैटरी में नुकसान के संकेत दिखाई दें, तो वाहन का इस्तेमाल बंद कर सुरक्षित दूरी बना लें। अगर वाहन में आग लग जाए, तो उससे दूर हटें और आसपास के लोगों को भी सुरक्षित जगह जाने के लिए कहें। जरूरत पड़ने पर तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दें। बैटरी या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खुद से बदलाव करने के बजाय रजिस्टर्ड सर्विस सेंटर में ही सर्विस कराना बेहतर है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
