वायरल न्यूज़

दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या था मामला?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 8, 2023, 11:47 AM IST

सोशल मीडिया पर दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का एक लेटर वायरल हो रहा है, जो ट्विटर अकाउंट इंडियन हिस्टोरिक पिक्स की ओर से शेयर किया गया है। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला..

Image

लाल बहादुर शास्त्री का रेजिग्नेशन लेटर वायरल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का लेटर वायरल
  • सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा ये लेटर
  • पीएम म्यूजियम में रखा है ये लेटर

Lal Bahadur Shastri's Letter Viral: इंटरनेट पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लेटर नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि ये लेटर दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री (Viral Letter of Lal Bahadur Shashtri) द्वारा लिखित है, जो हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इस लेटर के वायरल होने के बाद अब लोगों के दिमाग में चल रहा है कि लेटर आखिर क्या है? तो चलिए बताते हैं..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट (Social Media Viral Post) में लाल बहादुर शास्त्री के जिस लेटर को दिखाया जा रहा है, वह अरियालुर ट्रेन दुर्घटना के समय का है, जो 1956 में घटित हुआ था। उसके बाद तत्कालीन रेलवे मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपना त्याग पत्र (Resignation Letter of Lal Bahadur Shastri) दे दिया था, ये वही लेटर है। इस पोस्ट में लेटर के लिए पीएम म्यूजियम को क्रेडिट दिया गया है।

लाल बहादुर शास्त्री का रेजिग्नेशन लेटर वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस पोस्ट (Twitter Viral Post) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे राजनेता और नेताओं का होना काफी दुर्लभ हैं, जो अपनी उच्च नैतिकता के लिए जाने जाते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहले के नेता अधिक देशभक्त थे और नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता देते थे। अब के नेता तो सत्ता और समृद्ध जीवन शैली को अधिक प्राथमिकता देते हैं। अब तक इस पोस्ट पर 37 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@IndiaHistorypic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article