वायरल न्यूज़

VIDEO: चूहे ने सिखा दिया कोशिश करने का नतीजा, देखकर आप भी फैन हो जाएंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 31, 2024, 09:12 AM IST

Viral Video Today: इस वीडियो में देखेंगे कि चूहे का बच्चा बिल से बाहर गिर पड़ा। चूहा उसे बिल में वापस खींचने की खूब कोशिश करता है, मगर नाकामी ही मिलती है। मगर आखिर में फिर जो कुछ दिखा आप भी फैन बन जाएंगे।

Image

चूहे ने सिखा दिया कोशिश करने से क्या फायदा होता है। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चूहे ने सिखाया कोशिश का नतीजा
  • देखकर फैन हो जाएंगे आप
  • आते ही वायरल हुआ ये वीडियो

Viral Video Today: लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी नहीं होती। स्कूली किताबों में आपने ये कविता जरूर पढ़ी होगी। ये कविता सिखाती है कि जो कोशिश करते हैं उनकी कभी हार नहीं होती। उन्हें अपनी जिंदगी में कामयाबी जरूर हासिल होती है। सोशल मीडिया में इसी कविता को चरितार्थ करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक चूहे से जुड़ा है जो अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में जुटा है। मगर बार-बार उसे नाकामी हासिल होती है। मगर चूहा तब तक कोशिश करता है जब तक उसे कामयाबी नहीं मिल जाती है।

चूहे ने सिखाया कोशिश का नतीजा

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि चूहा भोजने खोजने के लिए बिल से बाहर गया है। मगर इसी बीच उसका नन्हा बच्चा बिल से नीचे गिर पड़ा। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है देखकर कोई भी फैन हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि चूहे ने जैसे ही नन्हे चूहे को बिल से बाहर देखा तुंरत उसे अंदर की तरफ खींचने लगा। चूहा कई बार कोशिश करता है, मगर कामयाबी नहीं मिलती है। वो उसका शरीर मुंह में दबाकर जैसे ही बिल में घुसने की कोशिश करता है नन्हा चूहा दोबारा नीचे गिर पड़ता है। हैरान हो जाएंगे कि बार-बार अपने बच्चे के नीचे गिरने के बाद भी वो हिम्मत नहीं हारता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

चूहा लगातार कोशिश करता है और आखिर में उसे कामयाबी भी मिल गई। आखिर में देखेंगे कि चूहे ने अपनी तरकीब में बदलाव किया और अपने बच्चे को बिल में ले गया। मालूम हो कि कोशिश करने का नतीजा दिखाने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर ssunita1981 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article