Ratan Tata Tribute: रतन टाटा के निधन की खबर आते ही यहां आधी रात रोक दिया गया गरबा, श्रद्धांजलि का वीडियो वायरल

Ratan Tata Tribute: गौरतलब है कि, मुंबई के गोरेगांव में गरबा और डांडिया नाइट्स में लोग अपने फोन की फ्लैश लाइट जलाए हुए थे जबकि स्टेज पर गायक रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए रामधुन गा रहे थे।

Ratan Tata Tribute: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर आते ही बुधवार देर रात पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से लोगों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। यह‍ खबर आते ही मुंबई में गरबा और डांडिया नाइट्स के इवेंट को रोक दिया गया। दावा है कि, कार्यक्रम के आयोजकों ने वहां आए मेहमानों को इस बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम रोककर रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'इस गरबा नाइट का मुख्य आकर्षण आदरणीय रतन टाटा सर को उनके निधन पर श्रद्धांजलि देना था, जो नवरात्रि के शुभ अवसर पर हुआ। ईमानदारी से हम उम्मीद करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले, खासकर ऐसे पवित्र दिन पर।'

गरबा रोककर रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि।

गौरतलब है कि, मुंबई के गोरेगांव में गरबा और डांडिया नाइट्स में लोग अपने फोन की फ्लैश लाइट जलाए हुए थे जबकि स्टेज पर गायक रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए रामधुन गा रहे थे। वहीं, एक अन्य वीडियो में गोरेगांव स्थित नेस्को परिसर में सैकड़ों लोग रतन टाटा के लिए मौन धारण करते हुए दिखाई दिए। रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया, वह 86 वर्ष के थे।

End of Feed