वायरल न्यूज़

Viral Video: एडमिशन लेने स्कूल पहुंच गई भैंस...लोग बोले- 'अब कोई नहीं बोलेगा काला अक्षर भैंस बराबर'

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भैंस क्लासरूम के अंदर पहुंच गई। जिस अंदाज में भैंस स्कूल पहुंची थी उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

क्लासरूम के अंदर पहुंची भैंस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंस का अनोखा अंदाज
  • क्लासरूम के अंदर पहुंच भैंस
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां कब, क्या देखने (Trending Video) को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी (Funny Video) से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ तो सीधे दिल को छू लेते हैं और लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे- इस दुनिया में कुछ भी संभव है।

आज तक आपने इंसानों को स्कूल जाते हुए या फिर वहां पढ़ते हुए देखा होगा। लेकिन, अगर कोई जानवर क्लासरूम पहुंच जाए तो कैसा नजारा होगा। जाहिर सी बात है, लोगों के होश उड़ जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भैंस स्कूल पहुंच गई। सुनकर भले ही आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह सच है। वीडियो में आप देख सकते हैं क्लासरूम के अंदर काफी संख्या में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। तभी एक शख्स भैंस लेकर क्लासरूम के अंदर पहुंच जाता है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे भैंस एडमिशन के लिए आई हो। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

भैंस का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर जरूर एक पल के लिए आप भी घबर गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये क्या है? इस अजीबोगरीब वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'doaba_x08' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि अब कोई नहीं कहेगा काला अक्षर भैंस बरार, क्यों भैंस पढ़ने आ गई है। एक ने लिखा- बेचारी जनरल कोटे से थी सीट नहीं मिली। कुछा कहना था लगता है कि भैंस चेकिंग पर आई थी। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article