वायरल न्यूज़

Funny Video: मस्त होकर हुक्का पीने लगा बंदर, स्वैग देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं का चकराया दिमाग

Funny Video: बंदर का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मस्त होकर हुक्का पी रहा है। आलम ये है कि बंदर का स्वैग देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया। इतना ही नहीं यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

बंदर का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा स्वैग
  • मस्त होकर हुक्का पी रहा था बंदर
  • नजारा देखकर दंग रह जाएंगे आप

Funny Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का भी भौकाल कायम है। कई बार आपको ऐसे-ऐसे वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर इंसानों का दिमाग चकरा जाता है। कुछ तो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखकर लोग ठहाके लगाने लगते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स इन वीडियो (Animal Viral Video) को बार-बार देखते भी हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप हैरान होंगे बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Monkey Funny Video) में बंदर का स्वैग देखकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे।

आज तक आपने बंदरों को सामान चुराते हुए देखा होगा। किसी चीज को लेकर भागते हुए देखा होगा। डांस करते हुए देखा होगा या फिर घर का काम करते हुए देखा होगा। लेकिन, इन दिनों बंदर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हुक्का पीते हुए नजर आ रहा है, वो भी टशन में। सुनकर जरूर आपको झटका लग रहा होगा। तो जरा सोचिए इस नजारे को देखकर कैसा लगेगा? वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर आराम से बैठा हुआ है ताबड़तोड़ हुक्का पी रहा है। इतना ही नहीं अनोखे अंदाज में वो धुआं भी निकाल रहा है। जिसने भी बंदर का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

बंदर का अनोखा स्वैग

वीडियो देखकर आप भी सकते में आ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि बंदर का तो गजब का भौकाल है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'chote_99967' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं असली स्वैग। किसी का कहना है कि बंदर तो कतई जगर निकला। कुछ का कहना है कि बंदर ने माहौल बना दिया।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article