Ratan Tata Last Rites: प्रार्थना सभा में एक ही मंच पर दिखे पारसी, हिन्‍दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई पुजारी, वायरल हो रहा वीडियो

Ratan Tata Last Rites: वायरल वीडियो देखने के बाद कई लोग उद्योगपति रतन टाटा को 'भारत का सच्चा प्रतीक' कह रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'अच्छा इंसान बनना सबसे बड़ा धर्म है। मानवता उस धर्म का नाम है जिसका हर धर्म के लोग सम्मान करते हैं।'

Ratan Tata Last Rites: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। रात 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) के लॉन में रखा गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान घाट के प्रार्थना कक्ष में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। NCPA में उनकी प्रार्थना सभा में सर्वधर्म समभाव का नजारा मिला। यहां एक ही मंच पर पारसी, हिन्‍दू, मुस्लिम, ईसाई और सिख धर्मों के पुजारी प्रार्थना पढ़ने के लिए एकत्र हुए थे। प्रार्थना सभा के इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है।

रतन टाटा की प्रार्थना सभा में मौजूद पुजारी।

वायरल वीडियो देखने के बाद कई लोग उद्योगपति रतन टाटा को 'भारत का सच्चा प्रतीक' कह रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'अच्छा इंसान बनना सबसे बड़ा धर्म है। मानवता उस धर्म का नाम है जिसका हर धर्म के लोग सम्मान करते हैं।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'हमने एक रत्न खो दिया।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'यह एक व्यक्तिगत क्षति जैसा लगता है।'

End of Feed