Ratan Tata की अमरीश पुरी के साथ ये फोटो खूब हो रही वायरल, इससे जुड़ी है एक यादगार कहानी, यहां जानें

Ratan Tata Death: वर्धन ने दिसंबर 1998 का जिक्र करते हुए कहा कि, 'उस वक्‍त रतन टाटा भारत की पहली स्वदेशी कार टाटा इंडिका को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। हालंकि अमरीश पुरी ज्‍यादातर समय अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते थे।

Ratan Tata Death: भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया था। इसके बाद से ही लगातार देश-दुनिया के तमाम लोग उनको यादकर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता स्‍व. अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने दिवंगत रतन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। वर्धन ने उस समय को याद किया जब उनके दादा रतन टाटा के दोस्त बने थे। अमरीश पुरी और रतन टाटा की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने दोनों के बीच के मित्रवत् संबंध से जुड़ा एक किस्‍सा शेयर किया।

रतन टाटा और अमरीश पुरी की फोटो। (pc: Instagram)

वर्धन ने दिसंबर 1998 का जिक्र करते हुए कहा कि, 'उस वक्‍त रतन टाटा भारत की पहली स्वदेशी कार टाटा इंडिका को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। हालंकि अमरीश पुरी ज्‍यादातर समय अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते थे, लेकिन उन्होंने रतन टाटा के अनुरोध को पूरा किया। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई।' एक फोन कॉल को याद करते हुए वर्धन कहते हैं कि- तब फोन पर रतन टाटा जी ने अमरीश पुरी जी से कहा था कि, मैं भारत की पहली स्वदेशी कार लॉन्च कर रहा हूं। क्या आप मेरे साथ महीने की 30 तारीख को टाटा इंडिका लॉन्च करने की कृपा करेंगे, जो नए साल की पूर्व संध्या से एक दिन पहले है?'

End of Feed