वायरल न्यूज़

VIDEO: ऑक्सीजन कैसे छोड़ता है पेड़, माइक्रोस्कोप से देखा गया जबरदस्त नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 17, 2024, 08:26 AM IST

Viral Video: ये बात तो सभी जानते हैं कि पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलता है जो इंसानों को लिए सबसे ज्यादा जरुरी है। मगर कभी सोचा है कि ये पेड़ ऑक्सीजन आखिर कैसे छोड़ते होंगे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

Image

ऑक्सीजन कैसे छोड़ता है पेड़ का पत्ता। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैसे ऑक्सीजन छोड़ता है पेड़
  • माइक्रोस्कोप से दिखा नजारा
  • आते ही छा गया वीडियो

Viral Video: इंसान को जिंदा रखने की लिए ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। अगर सांस लेने के लिए ऑक्सीजन ना मिले तो दुनिया में कोई भी मानव जीवित नहीं बचेगा। सभी जानते हैं कि ये ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधों से मिलता है। मगर कभी सोचा है कि आखिर ये पेड़ इंसानों के लिए जरूरी ऑक्सीजन कैसे छोड़ते होंगे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें माइक्रोस्कोप की मदद से इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश की गई। इसके लिए सबसे पहले पेड़ से एक पत्ता तोड़ा गया और उसे माइक्रोस्कोप को नीचे रखा गया। फ्रेम में फिर जो नजारा दिखाई दिया किसी के भी होश उड़ा देगा।

माइक्रोस्कोप में दिखा जबरदस्त नजारा

दिमाग घुमा देने वाले 17 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि इसके लिए सबसे पहले एक पेड़ के पत्ते को लैब में लाया गया। इसके बाद बड़ी सावधानी से पत्ते से एक छोटा टुकड़ा काटा गया। इसी टुकड़े को माइक्रोस्कोप में रखा गया और फ्रेम को जूम किया गया है। अब कैमरे में जो कुछ कैद होता है वो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा। इसमें देखेंगे कि माइक्रोस्कोप को जब जूम किया तब उस छोटे पत्ते से बारीक-बारीक हवा भरा हुए बुलबुले निकलते हैं। बुलबुल में भरी हुई हवा कुछ और नहीं बल्कि ऑक्सीजन ही है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा।

यहां एक्स पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि रियलटाइम पेड़ के पत्ते से ऑक्सीजन छोड़ने वाला ये नजारा अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @JamesLucasIT नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो में दिखाए गए दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article