वायरल न्यूज़

VIDEO: नशे में धुत्त शख्स के पास पहुंच गया अजगर, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 17, 2024, 10:02 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि नशे में धुत्त शख्स खुद को संभालने की कोशिश में है कि तभी खतरनाक अजगर उसके करीब पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

शख्स से लिपट गया अजगर। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नशे धुत्त बैठा था शख्स
  • तभी पहुंच गया अजगर
  • फिर जो दिखा चौंक जाएंगे

Viral Video Today: सांपों की तमाम प्रजातियों में अजगर को सबसे खतरनाक माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है जो डसता नहीं है बल्कि शिकार को जिंदा निगल जाता है। अजगर आकार में इतने विशाल होते हैं कि बड़े-बड़े जानवरों को भी जिंदा निगल जाते हैं। यही वजह है कि आम इंसान अजगर का नाम सुनकर भी डरने लगता है। मगर कभी सोचा है कि अगर वहीं सांप सचमुच किसी आम इंसान के करीब पहुंच जाए तो क्या होगा। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो नशे में धुत्त एक शख्स से जुड़ा है, जिसके पास अचानक खतरनाक अजगर पहुंच गया। इसके बाद शख्स के साथ क्या कुछ हुआ देखकर कोई भी डर जाएगा।

शख्स के पास पहुंचा अजगर

नशे में धुत्त शख्स और अजगर से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स नशे में पूरी तरह डूबा हुआ है। उसे अपना बिल्कुल भी होश नहीं है। शख्स ठीक से अपनी आंख तक नहीं खोल पा रहा है और एक जगह पर बैठा है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि तभी शख्स के पास अजगर पहुंचा और उससे लिपट गया। मजेदार है कि नशे में धुत्त शख्स को फिर भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

एक्स पर देखिए वीडियो

आसपास खड़ी भीड़ उसे खतरे का इशारा करती है मगर शख्स अब भी अपनी जगह नहीं हिलता है। शख्स सिर्फ एक बार अपने ऊपर बैठे सांप को देखता है और दोबारा चुपचाप बैठ गया। मालूम हो कि अजगर और शख्स से जुड़ा ये वीडियो एक्स पर @TeluguScribe नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article