राष्ट्रपति भवन में जंगली जानवर के टहलने की खबर निकली फेक, दिल्ली पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

Rashtrapati Bhavan Oath Ceremony: दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले को लेकर एक ट्वीट किया और इस ट्वीट के माध्यम से बताया कि जंगली जानवर दिखने की खबर पूरी तरह गलत है।

Rashtrapati Bhavan Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने 9 तारीख की शाम राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में मंत्रीपद की शपथ ली। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया जा रहा था कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोई जंगली जानवर राष्ट्रपति भवन में टहलते नजर आया था। अब दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर सारी सच्चाई बता दी है। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह कोई जंगली जानवर नहीं बल्कि एक घरेलू बिल्ली थी।

Delhi police tweet

दिल्ली पुलिस का ट्वीट (ट्विटर)

दिल्ली पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले को लेकर एक ट्वीट किया और इस ट्वीट के माध्यम से बताया कि जंगली जानवर दिखने की खबर पूरी तरह गलत है। दिल्ली पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, 'कुछ मीडिया चैनल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के दौरान ली गई एक जानवर की तस्वीर दिखा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह एक जंगली जानवर है। यह तथ्य सत्य नहीं हैं, कैमरे में कैद हुआ जानवर एक आम घरेलू बिल्ली है। कृपया ऐसी तुच्छ अफवाहों पर ध्यान न दें।' देखें ट्वीट-ॉ

End of Feed