वायरल न्यूज़

VIDEO: स्कूल परीक्षा में बच्चा लिख आया कुछ ऐसा, पढ़ते ही होश खो बैठे टीचर महोदय

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 11, 2024, 08:29 AM IST

Today Viral Video: सोशल मीडिया में एक टीचर से जुड़ा वीडियो वायरल है जो आंसर शीट चेक कर रहे हैं। इसमें उन्हें एक ऐसी आंसर शीट मिली, जिसे पढ़कर टीचर का ही दिमाग घूम गया।

Image

परीक्षा में सवालों के अजीब जवाब लिख आया ये छात्र। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हमें खूब हंसाते हैं। मगर कभी-कभी इतनी हंसी आती है कि पेट दुखने लगता है। अभी एक ऐसा ही नजारा अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसमें देखेंगे कि एक स्कूली छात्र परीक्षा में सवालों के ऐसे जवाब लिख आया कि खुद टीचर महोदय होश खो बैठे। वो भी समझ नहीं पाए कि आखिर छात्र क्या चाहता है। शुरुआत से देखकर मालूम होता है कि स्कूल टीचर आंसर शीट चेक कर रहे हैं। मगर एकाएक उनकी नजर एक सवाल के जवाब पर पड़ी। उसे पढ़ते ही उनका दिमाग घूम गया।

आंसर शीट में क्या लिख आया छात्र

आगे देखेंगे कि टीचर ने उत्तर पढ़कर तुरंत उस छात्र को बुलाया और सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि छात्र आदित्य कुमार ने मूल अधिकारों के संबंध में क्या जवाब दिए हैं। टीचर इसे पढ़कर भी सुनाते हैं। इसमें लिखा गया है कि कार्टून देखना। फ्री फायर खेलना। मजेदार है कि छात्र ने उत्तर में पॉकेट मनी का भी ज्रिक किया है। उसने लिखा कि हर दिन पचास रुपये भी मिलना उसके मूलभूत अधिकारों में शामिल है। इधर टीचर के इतना पढ़ते ही उनका दिमाग घूम गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

उत्तर पुस्तिका में सवालों के अजीब जवाब देने वाले स्टूडेंट का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे करीब आठ लाख यूजर्स ने पसंद भी किया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर randheer___yadav हैंडल से भी साझा किया गया है। मालूम हो कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा लगता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article