Ayodhya First Flight Video: हनुमान चालीसा के साथ उड़ी अयोध्या की पहली फ्लाइट, पायलट ने लगाया जय श्री राम का नारा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 30, 2023, 06:04 PM IST

ट्विटर पर अयोध्या के लिए उड़ान भर रही पहली फ्लाइट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग फ्लाइट में बैठकर हनुमान चालीसा का जाप कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या की पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान
  • फ्लाइट में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ
  • पायलट ने जय श्री राम के साथ किया स्वागत

Ayodhya First Flight Video: आज पीएम मोदी ने अयोध्या के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। 30 दिसंबर को उन्होंने महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। लेकिन उड़ान से पहले फ्लाइट में कुछ ऐसा खास नजारा दिखा, जिसने सभी को श्रीराम की भक्ति में लीन होने पर मजबूर कर दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल (Viral Video) हो रहा है।

Ayodhya First Flight Video

अयोध्या की पहली फ्लाइट में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ (फोटो साभार - ट्विटर)

#WATCH | IndiGo pilot captain Ashutosh Shekhar welcomes passengers as the first flight takes off from Delhi for the newly constructed Maharishi Valmiki International Airport, Ayodhya Dham, in Ayodhya, UP. pic.twitter.com/rWkLSUcPVF

— ANI (@ANI) December 30, 2023 ]]>

दरअसल, इस फ्लाइट में उड़ान से पहले हनुमान चालीसा का पाठ सुनने को मिला, जिसने सभी को भक्तिभाव में लीन कर दिया। मनमोह लेने वाला ये नजारा उड़ान से पहले का था। बता दें, इस फ्लाइट की कमान पायलट आशुतोष शेखर ने संभाली और उन्होंने यात्रियों का स्वागत जय श्री राम के नारे के साथ किया। साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया। कैप्टन शेखर ने कहा कि उनके लिए भी आज का दिन काफी गौरव भरा है, जो उन्हें इस उड़ान के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली।

End of Feed