Viral Video: सड़क पर बाइक चलाने वाले हर किसी के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट पहनने से खुद की भी सुरक्षा होती है। दूसरी तरफ कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हेंं न तो अपनी चिंता होता है और न ही वह ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बिना हेलमेट सड़क पर स्कूटी चला रहा था। इसके बाद उसे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोक लेते हैं। फिर ट्रैफिक पुलिसकर्मी जिस तरह से शख्स को समझाते हैं, वह बहुत ही मजेदार है।
पुलिसकर्मी (इंस्टाग्राम)
ट्रैफिक पुलिसकर्मी का मजेदार अंदाज
दरअसल, शख्स ने अपनी स्कूटी पर 'राजा की आएगी बारात' लिखवा रखा था। हालांकि, उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे रोकते हैं तो बहुत ही मजेदार तरीके से शख्स की खिंचाई करते हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूछते हैं, 'क्यों राजा तुम्हारा सेहरा कहां है?' ट्रैफिक पुलिसकर्मी का 'सेहरे' से मतलब था कि तुम्हारा 'हेलमेट' कहां है? वह कहते हैं कि 'तुम्हारा सेहरा तो है नहीं ऐसे कैसे बारात आएगी?' इस पर शख्स के मुंह से कोई आवाज नहीं निकलती है। वह सिर्फ सहमा नजर आता है। देखें वीडियो-
इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी उससे कहते हैं कि 'लगाओगे अगली बार हेलमेट या फिर चालान काट दें?' जिसके जवाब में शख्स बहाने बनाने लगता है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी बहुत ही मजेदार तरीके से शख्स को धमकाते हैं कि 'राजा की आएगी बारात और हेलमेट नहीं पहनोगे तो थाने में घुस जाएगी बारात।' ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बहुत ही मजेदार तरीके से शख्स को संदेश दे दिया कि हेलमेट पहनना अनिवार्य है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिसकर्मी की जमकर सराहना कर रहे हैं।
