Dulhan Video: सोशल मीडिया पर आपने शादियों से जुड़े हजारों वीडियो देखे होंगे। भारत में शादियों में तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इन रस्मों के दौरान कई बार मजेदार चीजें हो जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो कंगन खुलाई रस्म के दौरान का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगन खुलाई रस्म में हारने के बाद दुल्हन ऐसा गुस्सा होती है कि उत्पात ही मचा देती है। अपने दूल्हे से हारने के बाद वह जो करती है, वैसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
दुल्हन ने मचाया उत्पात
वीडियो की शुरुआत कंगन खुलाई रस्म से होती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने ससुराल में पहुंच चुकी है। इस दौरान ससुराल की सारी औरतें दूल्हा और दुल्हन के साथ कंगन खुलाई रस्म निभा रही हैं। इसके लिए एक थाली में हल्दी का पानी भरा जाता है और उसमें अंगूठी डालकर दूल्हा और दुल्हन से उसे ढूंढने के लिए कहते हैं। आप देख सकते हैं कि इस खेल में दूल्हा जीत जाता है। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। दूल्हे की जीत दुल्हन को बर्दाश्त नहीं होती और फिर वह गुस्से में सारा हल्दी पानी उठाकर दूल्हे के ऊपर डाल देती है। देखें वीडियो-
वीडियो funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन पूरा का पूरा हल्दी पानी दूल्हे के मुंह पर फेंकती है। इसके बाद वहां का माहौल ही बदल जाता है। दूल्हा बेचारा सिर्फ दुल्हन का मुंह देखता रह जाता है। वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है। वीडियो देखने में बहुत ही मजेदार है। इसे अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लाखों लोगों ने वीडियो देख लिया है।
