वायरल न्यूज़

Viral Video: बृजभूषण शरण सिंह का विवादों से पुराना नाता,जब जड़ दिया था पहलवान को थप्पड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 04:21 PM IST

Brij Bhushan Sharan Singh Viral Video: बृज भूषण सिंह 2011 से ही कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष है। साल 2019 में वे कुश्ती महासंघ के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए थे। बृजभूषण ने पहली बार 1991 में चुनाव लड़ा था और आनंद सिंह को रिकॉर्ड 1.13 लाख वोट से हराया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Brij Bhushan Sharan Singh Viral Video:बृजभूषण शरण सिंह और उनके जैसे कई कोचों पर कुश्ती के दिग्गज खिलाड़ियों ने शोषण और मनमाने तरीके से संघ को चलाने का आरोप लगाया है। ये पहली बार नहीं है जब बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह विवादों में फंसे हों, विवादों के बीच उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो कि दिसंबर 2021 का है। इस वीडियो में बृजभूषण एक युवा खिलाड़ी को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं। मामला झारखंड के रांची का था, जब एक पहलवान ने उम्र विवाद के चलते प्रतियोगिता में भाग नहीं मिलने की सांसद महोदय से शिकायत थी। लेकिन वह आपा खो बैठे और पहलवान को ही थप्पड़ जड़ दिया।

कौन हैं ब्रजभूषण शरण सिंह

बृज भूषण सिंह 2011 से ही कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष है। साल 2019 में वे कुश्ती महासंघ के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए थे। बृजभूषण ने पहली बार 1991 में चुनाव लड़ा था और आनंद सिंह को रिकॉर्ड 1.13 लाख वोट से हराया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह पहली बार 1991 में रिकॉर्ड मतों से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद बने। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के साथ मतभेद के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और 2009 के लोकसभा चुनाव में वे सपा के टिकट पर कैसरगंज से जीते। लेकिन 2014 के लोक सभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। और फिर भाजपा के टिकट से सांसद बने। वे 1999 के बाद से अब तक एक भी चुनाव नहीं हारे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article