Viral Video: बस 2 सेकंड की दूरी पर थी मौत, गेटकीपर ने दौड़कर बचा ली शख्स की जान

बंद रेलवे फाटक के बावजूद ट्रैक पार कर रहे एक शख्स की जान रेलवे गेटकीपर ने आखिरी पल में बचा ली। पूरी घटना CCTV में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रेलवे गेटकीपर ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक व्यक्ति की जान बचा ली। लोग इस गेटकीपर को सोशल मीडिया पर 'असली हीरो' बता रहे हैं।

railway gatekeeper saves man from speeding train viral video

रेलवे गेटकीपर ने शख्स की जान बचाई (Image credit- X/@gharkekalesh, AI Generated Image)

फाटक बंद था, फिर भी पटरी पर पहुंच गया शख्स

बताया जा रहा है कि यह घटना तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले के सिरकाझी के पास स्थित अरसूर रेलवे लेवल क्रॉसिंग की है। उस समय मयिलादुथुराई-विलुपुरम एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन तेज रफ्तार से रेलवे फाटक की ओर आ रही थी। नियमों के मुताबिक फाटक पहले ही बंद कर दिया गया था, ताकि कोई भी व्यक्ति या वाहन ट्रैक पार न कर सके लेकिन तभी एक व्यक्ति बंद फाटक के बावजूद रेलवे ट्रैक पार करने लगा।

End of Feed