क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांत छवि और शानदार खेल के लिए मशहूर राहुल द्रविड़ को अगर अचानक फ्लाइट में अपने सामने बैठा देख लें, तो किसी भी फैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऐसा ही कुछ तीन भाई-बहनों के साथ हुआ। वे इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रहे थे, तभी उन्हें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) नजर आ गए। इसके बाद एक फैन ने हिम्मत जुटाकर उनसे ऑटोग्राफ मांगा और इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया।
जब तीन भाई-बहनों को अपने ही फ्लाइट में मिल गए राहुल द्रविड़ (X/@bhai.saaabb)
करोड़ों दिलों के चहेते राहुल द्रविड़ का दिखा शानदार अंदाज
वीडियो (Video) में राहुल द्रविड़ फ्लाइट के अंदर शांत बैठे नजर आ रहे हैं। तभी उन तीनों भाई-बहनों की नजर उन पर पड़ी। राहुल द्रविड़ को अपनी फ्लाइट में देखकर वे तीनों चौंक गए। इसके बाद लड़का हिम्मत करके राहुल द्रविड़ के पास पहुंचा और उनसे ऑटोग्राफ मांगा। जबकि बहनों ने इस खास पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में राहुल द्रविड़ उस लड़के को ऑटोग्राफ देते और उससे बातचीत करते दिख रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
फ्लाइट में राहुल द्रविड़ को देखकर खुश हुए फैंस
ऑटोग्राफ मिलने के बाद तो मानो उन तीनों भाई-बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने राहुल द्रविड़ से मिले ऑटोग्राफ को कैमरे की तरफ दिखाते हुए अपनी खुशी जताई। द्रविड़ को इतने करीब देखना उनके लिए किसी खास पल से कम नहीं था। फ्लाइट से उतरने के बाद एयरपोर्ट बस में भी इन भाई-बहनों की राहुल द्रविड़ से दोबारा मुलाकात हो गई। उन्होंने इस मौके को भी कैमरे में कैद कर लिया। इस तरह उन्हें एक ही सफर के दौरान अपने पसंदीदा क्रिकेटर को दो बार देखने का मौका मिला।
सोशल मीडिया यूजर्स को भी पसंद आई यह मुलाकात
सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग इस मुलाकात को काफी पसंद कर रहे हैं। इस मुलाकात के वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर @bhai.saaabb ने शेयर किया है। वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है, जिसमें लिखा है, 'इंदिरानगर का गुंडा, असल जिंदगी में वह बहुत प्यारे हैं।' वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वायरल वीडियो (Viral Video) में राहुल द्रविड़ का व्यवहार उनके फैंस को पसंद आ रहा है।
