वायरल न्यूज़

ईरान के जवाबी हमले के बीच हवा में बदला रूट, बार्सिलोना जा रही फ्लाइट को पायलट ने लौटाया वापस

कतर एयरवेज की इस फ्लाइट का अचानक लौटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से प्लेन को बीच रास्ते हवा में ही मोड़ लिया गया और फ्लाइट को वापस दोहा लौटना पड़ा।

Image

पायलट की घोषणा को रिकॉर्ड कर शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर (X/@varunkrish)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बार्सिलोना जा रही Qatar Airways की एक फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दोहा लौटना पड़ा। इस फ्लाइट में सवार भारतीय संस्थापक वरुण कृष्णन ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में पायलट की अनाउंसमेंट सुनाई देती है, जिसमें वह बताते हैं कि इराकी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण विमान को वापस लौटाया जा रहा है।

क्यों बंद हुआ हवाई क्षेत्र?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के कुछ ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद हालात बेहद ही तनावपूर्ण हो गए हैं। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा के लिहाज से कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। खासतौर पर इराक के एयरस्पेस बंद होने से यूरोप और एशिया के बीच चलने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

यात्रियों पर पड़ा असर

अचानक हुए इस फैसले से हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। कई फ्लाइट्स को या तो रद्द किया गया या उनका रास्ता बदल दिया गया। ऐसे ही बार्सिलोना जा रही यह फ्लाइट भी उसी वजह से वापस दोहा लौट गई। विमान में मौजूद यात्रियों के लिए यह चौंका देने वाला फैसला था।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट भी हुई प्रभावित

जैसे ही यह खबर फैली, लोग ऑनलाइन फ्लाइट की स्थिति देखने लगे। लोकप्रिय फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 पर अचानक भारी ट्रैफिक बढ़ गया। इतने ज्यादा लोग एक साथ वेबसाइट पर पहुंच गए कि कई यूजर्स को “500 इंटरनल सर्वर एरर” का मैसेज दिखाई देने लगा। कंपनी ने बाद में बयान जारी कर कहा कि वे सर्वर कैपिसिटी बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article