वायरल न्यूज़

VIDEO: गर्मी में फरिश्ता बना पंजाबी परिवार, घर के बाहर लगाया मुफ्त पानी का नल

एक पंजाबी परिवार ने अपने घर के बाहर एक नल लगवा रखा है। जिससे जरूरतमंदों को मुफ्त में ठंडा और साफ पानी पीने को मिल सके। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग परिवार की इस नेकदिली के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

घर के बाहर लगा नल (Instagram/@tiles_mason_)

भीषण गर्मी में जब धूप सिर पर आग बरसाती है, तब ठंडे पानी का एक गिलास किसी वरदान से कम नहीं होता। ऐसे ही समय में एक पंजाबी परिवार ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। इस परिवार ने अपने घर के बाहर एक मुफ्त पानी का नल लगाया है। यहां कोई भी व्यक्ति बिना किसी सवाल के ठंडा और साफ पानी पी सकता है। कोई पैसे देने की भी जरूरत नहीं है।

एक नल, लाखों दुआएं

हर दिन मजदूर, डिलीवरी बॉय, राहगीर और आसपास के लोग यहां रुकते हैं। कोई अपनी बोतल भरता है, तो कोई कुछ पल रुककर पानी पीकर राहत महसूस करता है। खासकर गर्मी के दिनों में यह छोटी सी सुविधा लोगों के लिए बहुत बड़ी मदद बन गई है। इस पहल का वीडियो करण साहोटा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक व्यक्ति नल पर रुककर अपनी बोतल भरता नजर आता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस परिवार की खूब तारीफ की है। कई लोगों ने कहा कि असली दयालुता ऐसी ही होती है- सरल, सच्ची और बिना दिखावे के।

सोशल मीडिया पर छाई यह मानवीय पहल

आज के समय में जहां बड़े-बड़े काम सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनते हैं, वहीं यह छोटा सा कदम लोगों के दिल छू रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। साथ ही उस परिवार को इस नेक काम के लिए उनकी तारीफ की है। वायरल हो रहा यह वीडियो दिखाता है कि किसी की मदद करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे या बड़ी योजना की जरूरत नहीं होती। बस जरूरत होती है तो वह है एक बड़े दिल की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article