कार नहीं तो स्कूटी ही सही! लड़के ने दोपहिया को कुछ यूं कराया मॉडिफाई, Video देख चकरा जाएगा सिर

पंजाब में एक युवक की लो राइडर स्कूटी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग स्कूटी की अजीबोगरीब मॉडिफिकेशन देखकर हैरान हैं और वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के जुगाड़ और अनोखे कारनामे देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो (Video) ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी आती है, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है तो वहीं कुछ को देखकर लोग सोच में भी पड़ जाते हैं कि आखिर किसी के दिमाग में ऐसा आइडिया आया कैसे। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने अपनी स्कूटी को कुछ इस तरह मॉडिफाई किया कि उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

modified low rider scooter viral video

लड़के ने अपनी स्कूटी को कुछ यूं कराया मॉडिफाई (X/@Kapil_Jyani_)

पंजाब का बताया जा रहा यह Video

वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Kapil_Jyani_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि पंजाब में गाड़ियों को मॉडिफाई करने का अलग ही क्रेज है। लड़के को Low Rider का शौक था, इसलिए कार की जगह उसने अपनी स्कूटी को ही Low Rider बना डाला।

End of Feed