करतारपुर में आवारा कुत्तों का आतंक! बुजुर्ग महिला पर किया हमला, बाल-बाल बची जान, CCTV Video Viral

पंजाब के जालंधर के करतारपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाइक सवार का पीछा किया। घबराने से बाइक का संतुलन बिगड़ा और बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गईं। जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पंजाब (Punjab) के जालंधर से आवारा कुत्तों के आतंक का एक हैरान करने वाला वीडियो (Video) सामने आया है। यहां करतारपुर इलाके में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने सड़क से गुजर रहे बाइक सवार और उसके साथ बैठी एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों के अचानक पीछे दौड़ने से बाइक सवार घबरा गया और मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक पर बैठी बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

kartarpur stray dogs attack elderly woman cctv Viral Video

करतारपुर में आवारा कुत्तों का आतंक (Times Now Navbharat)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बाइक के पीछे दौड़े आवारा कुत्ते

वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) करतारपुर की एक गली का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर बुजुर्ग महिला को बैठाकर सड़क से गुजर रहा है। सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड उनके पीछे दौड़ने लगता है। कुत्तों को अपनी तरफ तेजी से आता देखकर बाइक सवार घबरा जाता है। वह मोटरसाइकिल को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्तों के डर से बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है। इसी दौरान पीछे बैठी बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर जाती हैं। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग भी हैरान रह जाते हैं।

गनीमत रही, नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा

इस घटना में राहत की बात यह रही कि बुजुर्ग महिला और बाइक सवार को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, जिस तरह से कुत्तों का झुंड उनके पीछे दौड़ा और महिला सड़क पर गिरीं, उससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनके डर से लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आवारा कुत्तों की समस्या पर उठे सवाल

इस घटना ने नगर परिषद और संबंधित प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें आवारा कुत्ते लोगों के पीछे दौड़ते हैं या उन पर हमला कर देते हैं। कई बार लोग खुद को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल भी हो जाते हैं।

End Article
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करत...

End of Feed