Viral Video: जिस मुरमुरे को आप बड़े चाव से खाते हैं, वो कैसे बनाया जाता है, देख लीजिए..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 1, 2024, 04:57 PM IST

इंस्टाग्राम पर मुरमुरा बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से मुरमुरा बनाया जाता है। ये वही मुरमुरा है, जिसका आप भेलपुरी और झालमुड़ी खाना पसंद करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फैक्टरी में तैयार हुआ मुरमुरा
  • मुरमुरा बनने का वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Murmura Making Process Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों खाने-पीने की चीजें भी काफी वायरल हो रही है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुरमुरा बनता हुआ दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि इतनी गंदगी से मुरमुरे को तैयार किया जाता है। इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक फैक्टरी का नजारा दिखेगा, जिसमें मुरमुरा बनाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप जान पाएंगे कि आखिर कैसे मुरमुरे को तैयार किया जाता है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स मुरमुरा बनाता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें आपको शुरू से लेकर आखिरी तक का प्रोसेस देखने को मिल सकता है। इस वीडियो में आप मुरमुरा मेकिंग प्रोसेस को देख सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पफ्ड राइस को मुरमुरा को पानी में भिगोकर, सूखाकर तैयार किया जाता है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed