Water Heater Making Process: कहते हैं कि इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए, इसके बारे में भला कौन जानता है। काफी बार तो कुछ ऐसा भी देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में इंसान सोच भी नहीं सकता कि ऐसा भी हो सकता है। इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक फैक्टरी का नजारा दिखेगा, जिसमें वॉटर हीटर बनाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप जान पाएंगे कि आखिर कैसे वॉटर हीटर बनाया जाता है?
फैक्टरी में वॉटर हीटर बनाने का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स वॉटर हीटर बनाता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें आपको शुरू से लेकर आखिरी तक का प्रोसेस देख सकते हैं कि ठंड में गर्म पानी देने वाला वॉटर हीटर कैसे बनाया जाता है? इस वीडियो में आप वॉटर हीटर मेकिंग प्रोसेस को देख सकते हैं और सामान लाकर घर पर भी ट्राई कर सकते हैं? ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फैक्टरी में वॉटर हीटर बनाने का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो काफी काम का है, इससे काफी कुछ सीखने को भी मिलता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी चीजें जानकारी देती है, जो पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी काफी अच्छा है। इस वीडियो पर अब तक 5.6 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'smartest.worker' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
