वायरल न्यूज़

Optical Illusion: नजर के ठीक सामने है कार, दम है तो 10 सेकंड में खोजकर दिखाइए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 1, 2024, 12:39 PM IST

Optical Illusion: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर वायरल है। तस्वीर में कहीं एक कार छिपी है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Image

तस्वीर में छिपी है खूबसरत कार। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • नजर के सामने ही है कार
  • दम है तो दस सेकंड में खोज निकालो
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion: इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल होने वाले कंटेंट में रहस्य से जुड़ी तस्वीरें भी शामिल हैं। यहां हर रोज रहस्य से जुड़ी ऐसी तस्वीरें हमारे सामने आती हैं जिन्हें हल करना मुश्किल होता है। मगर कई बार तो तस्वीरों में छिपे रहस्यों को खोजने में घंटों निकल जाते हैं, मगर उसका हल नहीं मिलता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। तस्वीर बहुत ठंडे इलाके की नजर आती है। जहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आती है। इसमें दर्जनभर बच्चे भी नजर आते हैं। देखकर लगता है कि सभी पिकनिक मनाने पहुंचे हैं। मगर इस तस्वीर में एक कार भी है, जो कहीं गुम हो गई।

तस्वीर में छिपी है एक कार

मजेदार है कि तस्वीर में कार नजर के ठीक सामने है, मगर आसानी से किसी की नजर में नहीं आएगी। अब आपको तस्वीर में छिपी उसी खार को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले आप कार को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपी हुई कार को खोजने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने उस कार को खोज निकाला तो चैंपियन मान लिया जाएगा। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक कार नहीं खोज पाएं हैं तो पेरशान होने की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा।

यहां देखिए कहां है कार

optical Illusion Photo

optical Illusion Photo

देख लिया ना कार नजर के ठीक सामने थी, मगर उसे खोजने में किसी को भी मुश्किल हो सकती है। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article