वायरल न्यूज़

Viral Video: जिस मुरमुरे को आप बड़े चाव से खाते हैं, वो कैसे बनाया जाता है, देख लीजिए..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 1, 2024, 04:57 PM IST

इंस्टाग्राम पर मुरमुरा बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से मुरमुरा बनाया जाता है। ये वही मुरमुरा है, जिसका आप भेलपुरी और झालमुड़ी खाना पसंद करते हैं।

Image

फैक्टरी में मुरमुरा बनाने का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फैक्टरी में तैयार हुआ मुरमुरा
  • मुरमुरा बनने का वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Murmura Making Process Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों खाने-पीने की चीजें भी काफी वायरल हो रही है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुरमुरा बनता हुआ दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि इतनी गंदगी से मुरमुरे को तैयार किया जाता है। इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक फैक्टरी का नजारा दिखेगा, जिसमें मुरमुरा बनाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप जान पाएंगे कि आखिर कैसे मुरमुरे को तैयार किया जाता है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स मुरमुरा बनाता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें आपको शुरू से लेकर आखिरी तक का प्रोसेस देखने को मिल सकता है। इस वीडियो में आप मुरमुरा मेकिंग प्रोसेस को देख सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पफ्ड राइस को मुरमुरा को पानी में भिगोकर, सूखाकर तैयार किया जाता है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

फैक्टरी में मुरमुरा बनाने का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है भेलपुड़ी अब से खाना बंद करना पड़ेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मेरे घर पर भी बनता है लेकिन हम लोग ऐसा नहीं करते। इस वीडियो पर अब तक 9.7 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'foodie_incarnate' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article