VIDEO: वृंदावन में प्रेम मंदिर के बाहर टीका लगाकर कितना कमाया जा सकता है? लड़के ने बताई अपनी एक दिन की कमाई

वायरल न्यूज (Viral News): वृंदावन में प्रेम मंदिर के बाहर टीका लगाने वालों की एक दिन में कितनी कमाई होती है, वह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

भारत में मंदिरों के बाहर होने वाले छोटे-छोटे काम भी कभी-कभी बड़ी कमाई का जरिया बन जाते हैं। हाल ही में वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीका लगाने के काम से होने वाली कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।

prem mandir vrindavan tikka business earning viral video

मंदिर के बाहर टीका लगाता युवक (Instagram/@punitvers)

प्रेम मंदिर के बाहर 'टीका' लगाने का बिजनेस सुपरहीट

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक युवक मंदिर के बाहर बैठकर आने वाले श्रद्धालुओं को टीका लगाता है। सुनने और देखने में तो यह काम छोटा लगता है, लेकिन उस लड़के की कमाई जानकर लोग हैरान रह गए। युवक के अनुसार, मंदिर में रोज हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में कई लोग टीका लगवाते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार पैसे दे देते हैं। कोई 10-20 रुपये देता है तो कोई 50 या 100 रुपये तक दे जाता है।

End of Feed