वायरल न्यूज़

Video: प्रेग्नेंट महिला ने ऑपरेशन थियेटर के बाहर किया जबरदस्त डांस, देखकर लोग हार बैठे दिल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 5, 2024, 04:55 PM IST

Pregnant Woman Dance Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रेग्नेंट महिला ऑपरेशन थियेटर के बाहर जबरदस्त डांस कर रही है। महिला जिस जोश के साथ प्रेग्नेंसी की हालत में डांस करती है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

Image

प्रेग्नेंट महिला का डांस (इंस्टाग्राम)

Pregnant Woman Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है। अक्सर आपने देखा होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। हालांकि, डॉक्टर कहते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को एक्टिव रहना चाहिए। दूसरी तरफ वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रेग्नेंट महिला ऑपरेशन थियेटर के बाहर जबरदस्त डांस कर रही है।

प्रेग्नेंट महिला ने किया जबरदस्त डांस

प्रेग्नेंट महिला का इतने जोशीले अंदाज में डांस देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ऑपरेशन थिएटर के दरवाजे के बाहर खड़ी हुई है। इस बीच अचानक से गाना बजने लगता है। सबसे पहले महिला अपने उभरे हुए पेट को दिखाती है। इसके बाद वह गाने की धुन पर जबरदस्त डांस करने लगती है। महिला जिस जोश के साथ प्रेग्नेंसी की हालत में डांस करती है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। देखें वीडियो-

वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के कई सारे अकाउंंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article