वायरल न्यूज़

Video: हाहाकारी नागिन डांस कर रही थी महिला, तभी नाग बनकर ऐसी हरकत करने लगे दो अंकल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 5, 2024, 03:42 PM IST

Viral Video: महिला को नागिन डांस करता देखकर दो अंकल भी नाग बन जाते हैं। इसके बाद वह जमीन पर फैलकर जमकर उत्पात मचाने लगते हैं। वीडियो में डांस कर रही महिला और दोनों अंकल की मस्ती आपको मौज ला देगी।

Image

नागिन डांस (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा वायरल होता है। आपने इंटरनेट पर किसी शादी पार्टी के दौरान नागिन डांस के कई सारे वीडियो देखे होंगे। नागिन डांस न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी करते नजर आते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक महिला हाहाकारी नागिन डांस कर रही थी। इसी बीच दो अंकल नाग बनकर जमीन पर लोटने लगते हैं।

नागिन डांस का सबसे मजेदार वीडियो वायरल

वीडियो में इसके आगे जो देखने को मिलता है, वह बहुत ही ज्यादा मजेदार है। आप देख सकते हैं कि बर्थडे पार्टी में नागिन सॉन्ग बज रहा था। तभी बर्थडे पार्टी में आई एक महिला हाहाकारी नागिन डांस करने लगती है। महिला को नागिन डांस करता देखकर दो अंकल भी नाग बन जाते हैं। इसके बाद वह जमीन पर फैलकर जमकर उत्पात मचाने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि नाग बने दोनों अंकल महिला के साथ जोरदार डांस करने लगते हैं। इस दौरान वह अपने हाथों को फन बनाकर लोटते नजर आते हैं। देखें वीडियो-

मजेदार बात यह है कि वह कई बार अपने हाथों को बीन बनाकर सपेरे भी बनते दिखाई देते हैं। आपको इस वीडियो में महिला और दोनों अंकलों की मस्ती जमकर पसंद आएगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर धूम मचा रहा है। आपने अक्सर 'मैं नागिन तू सपेरा...' गाने पर लोगों को नागिन डांस करते देखा होगा, लेकिन वीडियो में डांस कर रही महिला और दोनों अंकल की मस्ती आपको मौज ला देगी। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Hi_Itsok नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'एक हसीना दो दीवाने, बहुत प्यारे और मस्ताने, देखिए और आनंद लीजिए पसंद आए शेयर कीजिए।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article