वायरल न्यूज़

Dance Video: स्लो मोशन में ये लड़की देती है राघव जुयाल को टक्कर, डांस स्टेप देख DID की याद आ जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2024, 08:19 AM IST

इंस्टाग्राम पर डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़की हवा में लहराती हुई गजब का स्लो मोशन डांस कर रही है।

Image

लड़की ने किया गजब का स्लो मोशन डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया स्लो मोशन डांस
  • लोग हुए डांस के दीवाने
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Slow Motion Dance Video: दुनिया में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कब-किसे कौन फेमस बना जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। सोशल मीडिया पर डांस तो देखते ही होंगे, ये भी एक प्रकार की प्रतिभा है, जिसे लोग इंटरनेट के जरिए आप तक पहुंचाते हैं। इंस्टाग्राम-फेसबुक पर ऐसे हजारों लोग मिल जाएंगे, जो डांस का कंटेंट डालते हैं और उनके फॉलोअर्स भी मिलियंस में हैं। इन सभी के वीडियोज भी काफी वायरल (Viral Video) होते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ऐसा गजब का डांस करती है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में आपको एक लड़की स्लो मोशन डांस करती नजर आ रही होगी, जिसका डांस देख ऐसा लग रहा है जैसे कि वह हवा में ही डांस कर रही हो और उसके पैर जमीन पर ही ना हो। वैसे इस लड़की ने डांस कर स्लो मोशन किंग राघव जुयाल को भी जोरदार टक्कर दिया है।

लड़की ने किया गजब का स्लो मोशन डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो बिल्कुल रोबोट की तरह डांस कर रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये DID में जाए तो फाइनल विजेता बनकर ही निकलेगी। बता दें, इस वीडियो को 'rurrarojas' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.1 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article