Prank Video: हर साल बिहार में पुल क्यों गिरते हैं, ठेकेदार ने दिया सटीक जवाब, यूजर्स बोले - बात तो सही है

इंस्टाग्राम पर एक प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ठेकेदार बता रहा है कि बिहार में इतना पुल क्यों गिरता है? हालांकि, वीडियो देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि लड़के ने एकदम सही बात कही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने बताया खतरनाक बात
  • ठेकेदार बन खोली पोल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Prank Viral Video: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स की भरमार देखी जाती है। मोबाइल पर एप्लीकेशन खुला नहीं कि सामने वीडियो की लंबी लाइन लग जाती हैं। इनमें कुछ डांस के तो कुछ काम बातें होती है। लेकिन कई बार कुछ प्रैंक वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जो कमाल के होते हैं। ऐसे में वायरल हो रहा ये प्रैंक वीडियो कमाल का है, जो बिहार की पोल खोलता नजर आ रहा है।

बिहार के एक इन्फ्लूएंसर ने प्रैंक वीडियो बनाया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़का ठेकेदार बना है, जो बिहार की पोल खोलता नजर आ रहा है। इस दौरान उसने बताया है कि बिहार के पूल इतना क्यों गिरते रहते हैं। उसने बताया कि कैसे 1000 करोड़ पास हुआ पैसा ठेकेदार के पास महज 450 करोड़ ही आते हैं। बाकी सब रिश्वतखोरी में चले जाते हैं। ऐसे में लोग भी उसके इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और इसे असली सच्चाई बता रहे हैं।

End of Feed