Mumbai Local Train Dance: पहले लोग घर पर या शादियों में डांस किया करते थे, फिर आधुनिक काल आ गया। इसमें लोग डांस करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर जाने लगे, कई बार तो लोग मेट्रो में सफर करते हुआ भी डांस करने लगे। लेकिन लोग यहां भी नहीं रुके, अब वे सीधा मुंबई की लोकल ट्रेनों में पहुंच गए हैं। यकीन ना आए, वायरल हो रहे इस वीडियो को ठीक से एक बार देख लीजिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का मुंबई लोकल ट्रेन में खतरनाक डांस स्टेप करता नजर आ रहा है। इस दौरान उसका डांस देख आप समझ ही नहीं पाएंगे कि वह लड़का है या कोई रोबोट। दरअसल, डांस के दौरान लड़के ने अपने शरीर के साथ ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देख आप अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। आलम ये है कि लड़के का ये वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है।
मुंबई लोकल ट्रेन में लड़के का डांस
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पहले ट्रेनों में गाने-बजाने का काम भिखारी किया करते थे, लेकिन अब तो सभी करने लगे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लड़के में गजब का टैलेंट है। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक साढ़े चार लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
