वायरल न्यूज़

Viral Video: जब एयर होस्टेस ने पैसेंजर से मांगा मेल आईडी, फिर यात्री ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर छूट जाएगी हंसी

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो में एक एयरलाइन पैसेंजर एयर होस्टेस के साथ कमाल का प्रैंक करता हुआ नजर आ रहा है।

Image

पैसेंजर ने एयर होस्टेस के साथ किया प्रैंक (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरलाइन पैसेंजर ने किया प्रैंक
  • एयर होस्टेस ने दिया कमाल का रिएक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Prank On Air Hostess: कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो जिंदगी भर के लिए दिमाग में फिट हो जाते हैं और जब भी इसके बारे में सोचिए, खूब हंसी आती है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका हंस-हंसकर बुरा हाल होने वाला है। इस वीडियो में एक एयरलाइन पैसेंजर ने एयर होस्टेस के साथ कमाल का प्रैंक किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एयर होस्टेस एक पैसेंजर से उसका ईमेल आईडी मांगती है। ऐसे में एयरलाइन पैसेंजर 'Can I Kiss You' कहता है, इस पर एयर होस्टेस थोड़ा शॉक्ड होकर कहती है 'Right Now'...। इसके बाद यात्री बड़ा ही मजेदार जवाब देता है, आगे पैसेंजर कहता है '@gmail.com'..। इस पर आसपास बैठे यात्री और एयर होस्टेस हंस पड़ते हैं। ऐसे में एयरलाइन पैसेंजर द्वारा किया गया ये प्रैंक काफी वायरल हो रहा है।

पैसेंजर ने एयर होस्टेस के साथ किया प्रैंक

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि एयर होस्टेस का 'Right Now' कहना काफी फनी मोमेंट था। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि इस परफैक्ट क्वश्चन के लिए परफैक्ट आंसर था। बता दें, इस वीडियो को 'vessbroz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.15 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article