Prank Viral Video: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स की भरमार देखी जाती है। मोबाइल पर एप्लीकेशन खुला नहीं कि सामने वीडियो की लंबी लाइन लग जाती हैं। इनमें कुछ डांस के तो कुछ काम बातें होती है। लेकिन कई बार कुछ प्रैंक वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जो कमाल के होते हैं। ऐसे में वायरल हो रहा ये प्रैंक वीडियो कमाल का है, जो बिहार की पोल खोलता नजर आ रहा है।
बिहार के एक इन्फ्लूएंसर ने प्रैंक वीडियो बनाया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़का ठेकेदार बना है, जो बिहार की पोल खोलता नजर आ रहा है। इस दौरान उसने बताया है कि बिहार के पूल इतना क्यों गिरते रहते हैं। उसने बताया कि कैसे 1000 करोड़ पास हुआ पैसा ठेकेदार के पास महज 450 करोड़ ही आते हैं। बाकी सब रिश्वतखोरी में चले जाते हैं। ऐसे में लोग भी उसके इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और इसे असली सच्चाई बता रहे हैं।
प्रैंक वीडियो ने खोली बिहार की पोल
इंस्टाग्राम र शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोग कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बात में दम तो है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई इतना भी सच नहीं बोलना था। बता दें, इस वीडियो को 'sanam_singh_bhumihar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक पांच लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
