Prank Video: इससे बढ़िया प्रैंक आपने अपनी जिंदगी में नहीं देखा होगा, दम है तो हंसी रोक कर दिखाएं

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 23, 2023, 04:38 PM IST

Prank Video: वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि पति और पत्नी चैलेंज वीडियो शूट करने के लिए एक साथ बैठे हैं। इस दौरान उनके सामने प्लेट में एक गुलाब जामुन रखा हुआ है। इसी गुलाब जामुन के साथ दोनों ने चैलेंज करने का प्लान बनाया है।

Prank Video: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे प्रैंक वीडियो देखे होंगे। कुछ प्रैंक वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हंसते-हंसते पेट फूल जाता है। आज हम आपके लिए एक बहुत ही मजेदार प्रैंक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो एक पति-पत्नी से जुड़ा है, जो एक-दूसरे के साथ बहुत ही जबरदस्त प्रैंक करते हैं। आप देख सकते हैं कि पति अपनी पत्नी के साथ होशियारी करना चाह रहा होता है, लेकिन पत्नी उससे भी ज्यादा होशियार निकलती है।

prank video

फनी प्रैंक वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

वीडियो बहुत ही ज्यादा मजेदार है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि पति और पत्नी चैलेंज वीडियो शूट करने के लिए एक साथ बैठे हैं। इस दौरान उनके सामने प्लेट में एक गुलाब जामुन रखा हुआ है। इसी गुलाब जामुन के साथ दोनों ने चैलेंज करने का प्लान बनाया है। इस दौरान दोनों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधी हुई है। चैलेंज यह है कि बिना आंख खोले कांटे की मदद से उस गुलाब जामुन को खाना है। इसके लिए दोनों को प्लेट में देखना नहीं है। देखें वीडियो-

End of Feed