वायरल न्यूज़

Optical Illusion: अगर तस्वीर में नजर आए 10 घोड़े तो कहलाएंगे जीनियस, अगर 13 तो कहलाएंगे सुपर जीनियस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 23, 2023, 04:07 PM IST

Optical Illusion: हम आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन के इस चैलेंज को हल करने के लिए आपके पास न सिर्फ जीनियस वाला दिमाग होना जरूरी है, बल्कि सुपर जीनियस वाली आंखों की भी आवश्यकता पड़ेगी।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (फोटो साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर
  • सिर्फ जीनियस ही पूरा कर पाएंगे यह चैलेंज
  • चैलेंज पूरा करने लिए मिलेगा 1 मिनट का समय

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानि दिमाग को घुमाने वाला चित्रण। कई बार जो चीज सामने होती है, वह हमें नजर नहींं आती है। वहीं कई बार हम किसी चीज को जैसे देखते हैं, वह चीज वैसी नहीं होती है। इसी को ऑप्टिकल इल्यूजन या आंखों का भ्रम कहा जाता है। सोशल मीडिया पर आपको तमाम ऐसी भ्रामक छवियां देखने को मिल जाएंगी, जो आपके दिमाग की बत्ती गुल करने के लिए काफी है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए हैं।

सुपर जीनियस लोग ही पूरा कर पाएंगे चैलेंज

इस ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को हल करने के लिए आपके पास न सिर्फ जीनियस वाला दिमाग होना जरूरी है, बल्कि सुपर जीनियस वाली आंखों की भी आवश्यकता पड़ेगी। इस तस्वीर में आपको कई सारे घोड़े नजर आ रहे होंगे। आपको बता दें कि तस्वीर में कुल 13 घोड़े बने हुए हैं। आपको इन सभी 13 घोड़ों को ढूंढकर यह चैलेंज पूरा करना है। अगर आपने पहली बार में ही 13 घोड़ों को ढूंढ निकाला तो आप सुपर डुपर जीनियस लोगों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।

चैलेंज पूरा करने के लिए 1 मिनट का समय

13 घोड़ों को ढूंढते ही न सिर्फ आपकी नजर शिकारी लेवल की मानी जाएगी। इसके साथ ही आपका आईक्यू लेवल भी टॉप का माना जाएगा। अगर आप चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी यह तस्वीर भेजकर उनके दिमाग और उनके आंखों का परीक्षण कर सकते हैं। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास 1 मिनट का समय है। अगर आप एक मिनट में यह चैलेंज पूरा कर दिखाते हैं तो आप उन 1 परसेंट लोगों में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने यह चैलेंज दिए गए समय में पूरा कर दिखाया है।

optical illusion result

यहां दिखेंगे सभी 13 घोड़े

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 99 परसेंट लोग इस चैलेंज को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। अगर आप अभी तक इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको आसानी से 13 घोड़े दिखाई दे जाएंगे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article