वायरल न्यूज़

Video: देसी भाभी का सबसे खूंखार अवतार, 5-6 सांपों को हाथ में दबोचकर कर डाली ऐसी हरकत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 23, 2023, 05:12 PM IST

Desi Bhabhi Video: देखा जा सकता है कि एक देसी भाभी खेत-खलिहान वाले इलाके में खड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में 5-6 खतरनाक सांपों को दबोचा हुआ है। सांपों को अपने हाथ में दबोचकर वह वीडियो बनाती दिख रही हैं। देसी भाभी का ऐसा खूंखार अवतार देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

Image

सांप का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Desi Bhabhi Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे भयानक वीडियो देखे होंगे। आपने कई सारे अच्छे वीडियो भी देखे होंगे, जिसमें कोई देसी भाभी डांस करती दिखाई दी होंगी। दूसरी तरफ इन दिनों एक देसी भाभी बहुत ही खतरनाक अंदाज में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह देसी भाभी अपने हाथ में 5-6 सांपों को दबोचे नजर आ रही हैं। इन सांपों को अपने हाथ में दबोचकर वह वीडियो बनाती दिख रही हैं। देसी भाभी का ऐसा खूंखार अवतार देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक देसी भाभी खेत-खलिहान वाले इलाके में खड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में 5-6 खतरनाक सांपों को दबोचा हुआ है। वह इन सांपों के साथ वीडियो बनवाती दिख रही हैं। इस दौरान देसी भाभी को सांपों के डसने का या हमले का कोई खौफ नहीं दिख रहा है। देसी भाभी पूरी निडरता से सांपों के साथ खिलवाड़ करती दिख रही हैं। वायरल वीडियो ने यूजर्स के रातों की नींद उड़ा दी है। देखें वीडियो-

जब देसी भाभी सांपों को अपने हाथ में दबोचकर खिलवाड़ कर रही थीं। उस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। आप देख सकते हैं कि देसी भाभी ने सांप को पकड़ते समय अपने हाथों में ग्लव्स पहन रखा है। वहीं उन्होंने सभी सांपों को उनके गर्दन से पकड़ा हुआ है। देखा जा सकता है कि इस कारनामे को करते समय देसी भाभी मुस्कुरा रही हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को snake_rescuer_bipin नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article