Delhi Metro में लड़के ने अजोबीगरीब भाषा में किया प्रैंक, सुनकर आप भी हंसी रोक नहीं पाएंगे

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप दिल्ली मेट्रो का व्यू नजर आएग, जिसमें एक लड़का अजीबोगरीब भाषा बोलकर गजब का प्रैंक करता है। ऐसे में इस खतरनाक भाषा को सुनकर हर कोई हंस देता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अजीबोगरीब भाषा बोलता दिखा लड़का
  • दिल्ली मेट्रो में सबसे खतरनाक प्रैंक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Delhi Metro Strange Language Prank: दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें लोग व्यूज और लाइक्स के चक्कर में अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। हालांकि, कई बार उनकी इन हरकतों से लोगों को काफी दिक्कतें भी होती हैं लेकिन फिर भी ये सुधरने का नाम नहीं लेते। ऐसे लोगों के लिए कई बार मेट्रो कॉर्पोरेशन ने भी कार्रवाई करने की बात कही लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।

Delhi Metro Strange Language Prank

मेट्रो में अजीबोगरीब भाषा बोलता दिखा लड़का (Instagram)

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़का दिल्ली मेट्रो से ट्रैवेल करने जाता है। लेकिन इस दौरान वह अपना मोबाइल निकालता है और अजीबोगरीब भाषा में प्रैंक करने लगता है। उनकी ऐसी भाषा सुनकर हर कोई दंग रह गया और सभी की हंसी छूट गया। कुछ लोग तो ये सोच रहे थे कि आखिर वह लड़का कौन सी भाषा बोल रहा है। यूजर्स का कहना है कि इसकी आवाज सुनकर हंसी छूट गई।

End of Feed