वायरल न्यूज़

नाई ने लड़की के सिर पर उगा दिया भेड़ का सिर, Hairstyle देख हर कोई रह गया दंग

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक चाइनीज लड़की नजर आएगी, जिसके सिर पर नाई भेड़ का सिर ही उगा दिया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

भेड़ डिजाइन वाली अजीबोगरीब हेयरस्टाइल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाई ने बनाई भेड़ वाली अनोखी हेयरस्टाइल
  • सिर पर उगा दिया भेड़ का सिर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Sheep Shape Hairstyle Video: दुनियाभर में कलाकार लोगों की कोई कमी नहीं है। किसकी कौन सी प्रतिभा बाहर निकलकर आ जाए, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं होती। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हेयरस्टाइल को देखकर भी आपको ऐसा ही कुछ लगने वाला है, जिसमें एक लड़की के सिर ऐसी खतरनाक हेयरस्टाइल बनाई गई है, जिसे देख ऐसा लग रहा है जैसे कोई जानवर बैठा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नाई ने लड़की की अजीबोगरीब हेयरस्टाइल बना दी है। वीडियो में आप लड़की की हेयरस्टाइल को देखने पर आप एकदफा चौंक सकते हैं क्योंकि आपको ऐसा लगेगा जैसे किसी ने लड़की के सिर पर भेड़ का सिर लाकर रख दिया हो। यूजर्स का कहना है कि ऐसी खतरनाक हेयरस्टाइल देखकर दिमाग में एक ही बात आ रही है - किसने बनाया ये मुजस्सिमा।

भेड़ डिजाइन वाली अजीबोगरीब हेयरस्टाइल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि रात में कोई ऐसी हेयरस्टाइल देख ले तो उसे हार्ट अटैक तक आ सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई इतना दिमाग लाते कहां से हो। बता दें, इस वीडियो को 'itschina.baby' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक सैकड़ों लोग लाइक्स कर चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article