Delhi Metro Strange Language Prank: दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें लोग व्यूज और लाइक्स के चक्कर में अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। हालांकि, कई बार उनकी इन हरकतों से लोगों को काफी दिक्कतें भी होती हैं लेकिन फिर भी ये सुधरने का नाम नहीं लेते। ऐसे लोगों के लिए कई बार मेट्रो कॉर्पोरेशन ने भी कार्रवाई करने की बात कही लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़का दिल्ली मेट्रो से ट्रैवेल करने जाता है। लेकिन इस दौरान वह अपना मोबाइल निकालता है और अजीबोगरीब भाषा में प्रैंक करने लगता है। उनकी ऐसी भाषा सुनकर हर कोई दंग रह गया और सभी की हंसी छूट गया। कुछ लोग तो ये सोच रहे थे कि आखिर वह लड़का कौन सी भाषा बोल रहा है। यूजर्स का कहना है कि इसकी आवाज सुनकर हंसी छूट गई।
मेट्रो में अजीबोगरीब भाषा बोलता दिखा लड़का
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसने तो दिमाग का दही कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई कौन से ग्रह से आए हो। बता दें, इस वीडियो को 'miracletom25' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 80 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
